Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां और 20 टैंकर मौके पर

जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियां और 20 पानी के टैंकर आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां और 20 टैंकर मौके पर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया की पारले बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के एक हिस्से में तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में उत्पाद और मशीनें जलकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।

आग बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियां और 20 टैंकर तैनात

आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम, औद्योगिक क्षेत्र, छावनी परिषद, व्हीकल फैक्ट्री और अन्य इकाइयों से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए कुल 20 दमकल गाड़ियां और पानी के 20 टैंकर मौके पर लगाए गए। फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर के मुताबिक आग विकराल होने के कारण विभिन्न विभागों और संस्थानों से अतिरिक्त दमकल संसाधन बुलाने पड़े। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों को एहतियातन सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फैक्ट्री परिसर में पैकेजिंग सामग्री, खाद्य तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि आग से फैक्ट्री के उत्पादों और मशीनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

बिलासपुर अटल आवास में भीषण आग से मची भगदड़, जान बचाने छत से कूदे महिलाएं-बच्चे,रस्सी से 75 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद रिछाई थाना पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

रायपुर के उरला में Porwal Tar Products फैक्ट्री में फिर भड़की आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन

भीषण आग के कारण फैक्ट्री में बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। शुरुआती जानकारी में लाखों रुपये के सामान के जलने की संभावना जताई गई है, लेकिन नुकसान की वास्तविक राशि अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts