आगर मालवा : भांग युक्त प्रसाद खाने से 40 भक्त बीमार, ग्राम मोल्याखेड़ी में भगवान शिव की सवारी में शामिल हुए थे सभी; सभी की स्थिति सामान्य

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में महादेव की सवारी में भांग का प्रसाद खाने से 40 भक्त बीमार हो गए, इनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। सावन सोमवार होने के चलते शिव मंदिर से महादेव की शाही सवारी निकाली गई थी। इस दौरान भांग युक्त प्रसाद वितरित किया गया था। मामला आगर मालवा जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम मोल्याखेडी का है।




















