PlayBreaking News

Vinesh Phogat :'देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं…' विनेश पर सवाल होते ही तंज कस गए बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, सनातन को हर युग में चुनौती मिली है। स्टालिन जैसे लोग रावण और हिरण्यकश्यप के वंशज हैं।
Follow on Google News
'देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं…' विनेश पर सवाल होते ही तंज कस गए बृजभूषण
Image Courtesy : PTI

गोंडा। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जहां SIT सदस्य का बयान दर्ज किया गया। अब मामले की अगली सुनवाई 15 और 19 मई को होगी। हालांकि कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों की बयानबाज़ी ने पूरे विवाद को फिर राजनीतिक और खेल जगत के केंद्र में ला दिया है।

‘देवी जी रायता फैलाकर चली गईं’

दरअसल विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव के चलते उन्हें गोंडा में आयोजित ओपन रेसलिंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं दिया गया। जब मीडिया ने इस पर सवाल पूछा तो बृजभूषण ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मेरे लिए जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी, हम उसी को कोर्ट में निपट रहे हैं। कुश्ती कहां होगी और कौन खेलेगा, यह मेरा विषय नहीं है।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई: एक संदिग्ध नासिक से गिरफ्तार, अब तक हिरासत में 16 लोग

उन्होंने यह भी कहा कि अब कुश्ती संघ के फैसलों से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि अगर किसी खिलाड़ी को रोका गया है तो उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होगा।

विनेश बोलीं- क्या मैं संन्यास ले लूं?

विवाद तब और बढ़ गया जब WFI ने विनेश फोगाट को राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। महासंघ का कहना है कि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए छह महीने का नोटिस जरूरी है और इसी आधार पर विनेश को 26 जून 2026 तक अयोग्य घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 क्यों रद्द हुई? NTA DG ने पहली बार बताया पूरा मामला, अब आगे क्या होगा... समझिए पूरा मामला

इस फैसले पर नाराज विनेश ने कहा, क्या मैं संन्यास लेकर किनारे हो जाऊं? वे चाहते हैं कि मैं खुद हार मान लूं और मेरा करियर खत्म हो जाए।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी भी डोपिंग नियम का उल्लंघन नहीं किया है और उनके सभी टेस्ट पूरी तरह साफ रहे हैं। विनेश के मुताबिक उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कुश्ती छोड़ दें।

जाहिल को हम सिखा नहीं सकते- करण भूषण सिंह

कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने भी विनेश फोगाट के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे सांसद ने कहा, अगर किसी को बात का बतंगड़ बनाना हो और खबरों में बने रहना हो तो अलग बात है। यहां महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने आगे कहा, कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए।

Featured News

उदयनिधि स्टालिन को बताया ‘रावण-हिरण्यकश्यप का वंशज’

बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, सनातन को हर युग में चुनौती मिली है। स्टालिन जैसे लोग रावण और हिरण्यकश्यप के वंशज हैं। सनातन ही सत्य है, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।
कोर्ट की सुनवाई, खेल संघ का विवाद और राजनीतिक बयानबाजी इन सबके बीच बृजभूषण और विनेश का टकराव लगातार और ज्यादा तीखा होता जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts