PlayBreaking News

CM फडणवीस ने छोड़ा VIP काफिला!बुलेट बाइक से पहुंचे विधान भवन, सब रह गए हैरान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। VIP काफिले को छोड़कर CM बुलेट बाइक से विधान भवन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रियों के काफिले कम करने, गैर-जरूरी विदेशी दौरे रद्द करने और सरकारी खर्च घटाने का ऐलान किया है। वहीं मंत्री नीतेश राणे भी पैदल मंत्रालय पहुंचे।
Follow on Google News
बुलेट बाइक से पहुंचे विधान भवन, सब रह गए हैरान

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार का दिन थोड़ा अलग और खास नजर आया। आमतौर पर बड़े सुरक्षा काफिले और कई गाड़ियों के बीच चलने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बार बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री अपनी लग्जरी कार छोड़कर रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक से सीधे विधान भवन पहुंचे। उनके पीछे राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार बैठे नजर आए।

मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखते ही विधान भवन के बाहर मौजूद लोगों और मीडिया का ध्यान उनकी तरफ चला गया। बुलेट बाइक पर पहुंचे फडणवीस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। 

ईंधन बचाने के लिए सरकार की नई पहल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने ईंधन बचत को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं। उन्होंने बताया कि अब मंत्रियों के काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम की जाएगी। इसके साथ ही सभी सरकारी विभागों को पेट्रोल और डीजल की खपत घटाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने विभागों से कहा है कि वे अपने खर्चों में कटौती करें और जरूरत पड़ने पर ही सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आने वाले समय में सरकार सादगी और बचत पर ज्यादा ध्यान देगी।

Twitter Post

छह महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अगले छह महीनों तक कोई बड़ा सरकारी आयोजन नहीं करेगी। उनका कहना था कि सरकारी खर्च कम करने और संसाधनों की बचत के लिए यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सातारा में पहले से तय कार्यक्रम आखिरी बड़ा सरकारी आयोजन होगा। इसके बाद अगले छह महीनों तक किसी भी बड़े सरकारी समारोह या आयोजन पर रोक रहेगी। सरकार अब छोटे और जरूरी कार्यक्रमों पर ही ध्यान देगी।

गैर-जरूरी विदेशी दौरे भी रद्द

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी जानकारी दी कि गैर-जरूरी विदेशी दौरों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर उस तरीके पर काम कर रही है, जिससे ईंधन और सरकारी खर्च दोनों की बचत हो सके। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब देश आर्थिक बचत और संसाधनों के सही इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब सरकार और जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे खुद उदाहरण पेश करें।

यह भी पढ़ें: VIP कल्चर पर कंट्रोल! पीएम मोदी की अपील के बाद बदला एमपी सरकार का अंदाज, CM मोहन यादव ने काफिले से घटाए वाहन

बुलेट बाइक से आने के पीछे क्या थी सोच?

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सिर्फ दिखावे के लिए बाइक पर नहीं आए थे, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संदेश छिपा था। उनका कहना था कि जब नेता और जनप्रतिनिधि खुद सादगी अपनाते हैं, तो आम लोग भी उससे प्रेरित होते हैं।

फडणवीस ने कहा कि अगर छोटी दूरी के लिए बड़ी गाड़ियों और लंबे काफिलों का इस्तेमाल कम किया जाए, तो इससे ईंधन की काफी बचत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जनता तक यही संदेश पहुंचाने के लिए वे आज बुलेट बाइक से विधान भवन पहुंचे।

पैदल मंत्रालय पहुंचे मंत्री नितेश राणे

सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे भी सादगी वाले अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद नितेश राणे पैदल चलकर मंत्रालय पहुंचे।

दरअसल, उनका सरकारी बंगला मंत्रालय के ठीक सामने स्थित है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों के साथ पैदल जाने का फैसला लिया। आम दिनों में उनके साथ कई सरकारी गाड़ियां चलती थीं, लेकिन इस बार उनके काफिले की 5 से 6 गाड़ियां दिखाई नहीं दीं।

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा CM का अंदाज

मुख्यमंत्री फडणवीस का बुलेट बाइक चलाते हुए विधान भवन पहुंचना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कदम की जमकर तारीफ की।

राजनीति के गलियारों में भी इस कदम की खूब चर्चा हो रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार की यह सादगी सिर्फ संदेश तक रहती है या फिर प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव दिखाई देते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts