Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुंदर दिखने की चाहत : 18 साल की उम्र में करवा चुकी हैं चेहरे की 100 से अधिक सर्जरी

Follow on Google News
सुंदर दिखने की चाहत : 18 साल की उम्र में करवा चुकी हैं चेहरे की 100 से अधिक सर्जरी

नई दिल्ली। पहले से अधिक खूबसूरत दिखने की चाहत इंसान को अपना ही नुकसान करने पर मजबूर कर देती है। कुछ ऐसा ही ये लड़की अपने साथ कर रही है। उसकी उम्र महज 18 साल है लेकिन वो अभी तक 100 से अधिक प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है। इसमें उसके 563,000 डॉलर (करीब 4.66 करोड़ रु.) खर्च हो गए हैं। वो बीते 5 साल से सर्जरी करवा रही है।पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की रहने वाली झोउ चुना नाम की इस लड़की को 13 साल की उम्र से ही प्लास्टिक सर्जरी करवाने की लत है। वो अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस एसथल यू की तरह खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके साथ ही उसका मशहूर होने का भी सपना है। उसकी सर्जरी का सारा खर्च उसके माता-पिता ने उठाया है। स्कूल के दिनों से ही वो अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित रहती थी। उसे जब लोग कहते थे कि वो अपनी मां की तरह आकर्षक नहीं लगती, तो वो असहज हो जाती थी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts