समर पार्टीज के लिए लूज फिट में आए डिजाइनर को-ऑर्ड और फ्यूजन ड्रेस
कैजुअल स्टाइल वाले को-ऑर्ड अब एम्ब्रॉइडरी और सीक्वेंस वर्क में हो रहे तैयार

को-ऑर्ड सेट यूं तो काफी दिनों से ट्रेंड में देखे जा रहे हैं और कैजुअल वियर में इन्हें खासतौर पर पसंद किया जा रहा है, लेकिन अब डिजाइनर्स ने समर पार्टी लुक वाले को-ऑर्ड सेट लॉन्च किए हैं। गर्मी की वजह से कंफर्ट और लूज फिट में फैमिली फंक्शन और पार्टीज में पहनने के लिए पसंद किया जा रहा है। वहीं फ्यूजन लुक ड्रेस भी नए-नए स्टाइल में नजर आ रहे हैं। मसलीन सिल्क, जॉर्जेट, क्रेप, शिफॉन जैसे फैब्रिक में इन्हें सीक्वेंस वर्क और डिफरेंट स्टाइल की एम्ब्रॉइडरी के साथ तैयार किया जा रहा है।
वहीं मल्टी थ्रेड एम्ब्रॉइडरी के साथ शरारा सेट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें हॉल्टर ब्लाउज और ऑर्गेंजा का दुपट्टा दिया जा रहा है। इसके साथ ब्लाउज वाली एम्ब्रॉइडरी का पर्स भी अटैच किया गया है, ताकि ड्रेस को डिफरेंट लुक मिले। टू-पीस के अलावा थ्री-पीस ड्रेस को भी काफी पसंद किया जा रहा है।





















