Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली : शास्त्री नगर में चार मंजिला बिल्डिंग की कार पार्किंग में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

Follow on Google News
दिल्ली : शास्त्री नगर में चार मंजिला बिल्डिंग की कार पार्किंग में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। घटना में दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। आग एक चार मंजिला इमारत में लगी, जिसकी वजह से पार्किंग में खड़े कई वाहन भी जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कैसे लगी आग

घटना शास्त्री नगर की गली नंबर-13 के हाउस नंबर-65 की है। गुरुवार सुबह करीब 5:22 बजे चार मंजिला मकान में आग लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग से शुरू हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। आगे कैसे लगी उसकी जांच की जा रही है।

दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत

आग लगने की घटना के बाद 3 पुरुषों, 4 औरतों और 2 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 बच्चों समेत 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। दम घुटने से 2 बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1768157801484812650?s=20 ये भी पढ़ें- Pratibha Patil Health Update : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत    
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts