दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत

Follow on Google News
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत
नई दिल्लीराजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी।

इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर एक इन्वर्टर में लगी जो पास रखे सोफे तक फैल गई।

दंपति और उनके दो बेटों की मौत

आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने लोगों को मकान से बाहर निकाला और राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। ये भी पढ़ें- Parliament Session 2024 : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष ने लगाए ‘NEET-NEET’ के नारे, राहुल बोले- संविधान पर हमले स्वीकार नहीं 
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts