Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी फार्मा में बॉयलर फटा, मचा हड़कंप, हादसे में 5 की मौत, 10 घायल

तिरुपति के श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी फार्मा कंपनी में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ। घटना में 5 मजदूरों की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की वजह जानने के लिए जांच जारी है।
आंध्र प्रदेश के श्री सिटी फार्मा में बॉयलर फटा, मचा हड़कंप, हादसे में 5 की मौत, 10 घायल
फार्मा यूनिट में अचानक फटा बॉयलर, 5 मजदूरों की मौत, 10 घायल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शुक्रवार को एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। सत्यवेदु मंडल के श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी फार्मा यूनिट का बॉयलर अचानक फट गया। तेज धमाके की चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और दूसरी आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। राहतकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बॉयलर में अचानक हुआ विस्फोट

पुलिस के मुताबिक, हादसा तिरुपति जिले के सत्यवेदु मंडल में स्थित श्री सिटी के एक निजी फार्मास्यूटिकल यूनिट में हुआ। कंपनी परिसर में काम चल रहा था, इसी दौरान बॉयलर में अचानक तेज विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे कई मजदूर आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव दल ने घायलों को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बॉयलर में विस्फोट किस वजह से हुआ। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं। हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, सुरक्षा में चूक या कोई दूसरी वजह थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद चलेगा।

इसी जगह हुआ था हादसा

ये भी पढ़ें: धार में बदनावर में तेज रफ्तार ट्राले का कहर, दंपती और बेटी की मौत, दूसरी घायल

नारा लोकेश ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के शिक्षा एवं आईटी मंत्री नारा लोकेश ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नारा लोकेश ने कहा कि राज्य सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा और प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने को कहा है। प्रशासन मामले की लगातार निगरानी कर रहा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts