Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर की हत्या : मरीज बनकर आए 2 हमलावर, ड्रेसिंग कराने के बाद केबिन में घुसकर मारी गोली

Follow on Google News
दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर की हत्या : मरीज बनकर आए 2 हमलावर, ड्रेसिंग कराने के बाद केबिन में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कालिंदी कुंज पुलिस थाने के अंतर्गत जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल का है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

ड्रेसिंग के बाद की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मामला कालिंदी कुंज पुलिस थाने के अंतर्गत जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल का है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि, दो लोग मरीज बनकर अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर से मिलने की मांग की। जैसे ही वे डॉक्टर के केबिन में गए, उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्यों की हत्या

मृतक डॉक्टर का नाम जावेद बताया जा रहा है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस अलग-अलग एंगल से घटना की जांच कर रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है।

जंगपुरा में भी हुआ था डॉक्टर का मर्डर

5 महीने पहले मई में भी दिल्ली में डॉक्टर की हत्या का एक मामला सामने आया था। दिल्ली के जंगपुरा में 10 मई को 65 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की उनकी घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि हत्या में कुल 7 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 नेपाली थे। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड डॉक्टर पॉल के घर में काम करने वाली मेड बसंती थी। वो पिछले 24 सालों से उनके घर काम कर रही थी। ये भी पढ़ें- मां का कत्ल कर निकाला दिल, दिमाग और किडनी… नमक मिर्च लगाकर खा गया; बॉम्बे HC ने कहा- ये नरभक्षी, सजा-ए-मौत बरकरार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts