दिल्ली-NCR की हवा ‘गंभीर’, पहाड़ों की बर्फबारी बदलेगी उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। AQI 400 के पार पहुंचने के बाद CAQM ने GRAP स्टेज-IV लागू कर दिया है। तेज हवाओं के कारण कोहरा घटा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Follow on Google News
दिल्ली-NCR की हवा ‘गंभीर’, पहाड़ों की बर्फबारी बदलेगी उत्तर भारत का मौसम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली-एनसीआर में इस बार सर्दी अपने तय रूट से थोड़ा भटक गई है। हर साल दिसंबर में घना कोहरा राजधानी की सुबहों का हिस्सा बन जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिख रही है। इस साल हवा में कोहरा नहीं जहर तैर रहा है। 16 और 17 दिसंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की जगह धुंध और स्मॉग नजर आया।

    दिल्ली-NCR की जहरीली हवा

    सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। आनंद विहार में AQI करीब 415 दर्ज किया गया, आरके पुरम इलाके में AQI 374 रहा, नोएडा 421 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा यह स्तर ‘गंभीर’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जो सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।

    Twitter Post

    GRAP स्टेज-IV लागू, सख्ती बढ़ी

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के सभी नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर सख्त रोक लगाई गई है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आउटडोर खेल गतिविधियों पर तुरंत रोक लगा दी गई है।

    Twitter Post

     मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों में तेज हवाओं के कारण कोहरा और धुंध कुछ हद तक छंट गई है। इसी वजह से सुबह के वक्त दृश्यता बेहतर दिखी, जबकि पहले घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि हवा चलने से प्रदूषण में हल्का सुधार जरूर दिखा, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

    डॉक्टरों की चेतावनी

    डॉक्टरों के मुताबिक, इस स्तर का प्रदूषण अस्थमा, सांस लेने में दिक्कतऔर आंखों में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

    तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं

    दिल्ली-NCR में फिलहाल ठंड स्थिर बनी हुई है।

    • न्यूनतम तापमान: 9 से 11 डिग्री
    • अधिकतम तापमान: 23 से 25 डिग्री

    उत्तर भारत में कहां-कहां रहेगा कोहरा?

    जहां दिल्ली-NCR में कोहरा कमजोर पड़ा है, वहीं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हालात अलग हैं। मौसम विभाग ने बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। यहां सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है।

    पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का दौर

    पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदल रहा है।  जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी हैं वहीं, हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 दिसंबर तक और उत्तराखंड में 15 से 21 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार है।  कश्मीर में तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर, कुपवाड़ा और पुलवामा जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 21 दिसंबर से कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’, यानी 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी शुरू होने वाली है।

    दक्षिण भारत में भी मौसम का अलर्ट

    दक्षिण भारत में भी मौसम करवट लेने वाला है। तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में चक्रवाती सिस्टम बनने के संकेत मिले हैं। 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts