Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : ट्रक में जा घुसी स्कूली बच्चों से भरी वैन, ड्राइवर और एक बच्चे की मौत; 9 घायल, देखें भयानक VIDEO

Follow on Google News
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : ट्रक में जा घुसी स्कूली बच्चों से भरी वैन, ड्राइवर और एक बच्चे की मौत; 9 घायल, देखें भयानक VIDEO
नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास बच्चों से भरी वैन ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में ड्राइवर और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 9 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

वैन क्षतिग्रस्त, देखें भयानक VIDEO

जानकारी के अनुसार, मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से जा रही बच्चों से भरी वैन ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान अमरोहा निवासी 24 वर्षीय अनस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसा सुबह करीब 7 बजे नीलम धर्मकांटे के सामने हुआ है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1774037433031500016?s=20

वैन में सवार बच्चे जामिया की परीक्षा देने जा रहे थे

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वैन में 11 बच्चे सवार थे। सभी अमरोहा के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। अनस अमरोहा के कांकर सराय के रहने वाले थे। अनस 11 बच्चों को जामिया में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा दिलाने दिल्ली लेकर जा रहा था।

अनस के चाचा ने दी जानकारी

अनस के चाचा नइमुद्दीन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक खराब डंपर खड़ा हुआ था। उससे बचने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक साइड में हुआ, इसी बीच पीछे से आ रहे अनस की वैन नियंत्रण नहीं रख सकी और ट्रक में जा घुसी।

घायल बच्चों को अस्पतालों में कराया भर्ती

मौके पर अनस की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। तीन बच्चे गंभीर घायल हैं उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। चार बच्चे मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल बच्चा वियान एमएमजी में भर्ती है, जबकि दो बच्चे छिजारसी के एसजेएम अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी पढ़ें-समंदर में फिर दिखा भारत का दमखम : भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया, 23 पाकिस्तानियों का किया रेस्क्यू; 9 लुटेरों का सरेंडर
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts