Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AAP का क्या होगा सरजी : 'धर्मेंद्र-हेमा' जैसी है अरविंद-सुनीता की जोड़ी, नहीं चलेगी तिहाड़ से सरकार

अंक ज्योतिषीय आकलन : AIIMS में भर्ती कराए जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, सुनीता बन सकती हैं दिल्ली की CM
Follow on Google News
AAP का क्या होगा सरजी : 'धर्मेंद्र-हेमा' जैसी है अरविंद-सुनीता की जोड़ी, नहीं चलेगी तिहाड़ से सरकार
विजय परमार (मुंबई के चर्चित साइंटिफिक न्यूमेरोलॉजिस्ट)। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के चलते अकसर दिल्ली का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे होता रहता है। सुप्रीम कोर्ट हो या तिहाड़ जैसी चर्चित जेल; सभी दिल्ली में हैं। इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'शराब घोटाले' में कथित भागीदारी के इल्जाम में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अरेस्ट किया था। वे अदालत से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उन्हें जमानत मिल जाए। आखिर अचानक से केजरीवाल के सितारे गर्दिश में क्यों आए? अंक ज्योतिष (Numerology) के जरिये जब इसका अध्ययन किया गया, तो कुछ बातें सामने आईं। [caption id="attachment_116256" align="aligncenter" width="600"] विजय परमार, मुंबई के चर्चित साइंटिफिक न्यूमेरोलॉजिस्ट[/caption]

क्यों परेशानियों से नहीं उबर पा रहे अरविंद केजरीवाल ?

दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा राज्य के भिवानी में 16.8.1968 को हुआ। इनका डेस्टिनी अंक केतु(1+6=7) तथा डेस्टिनेशन अंक(1+6+8+1+9+6+8=3) गुरु का है। केतु और गुरु का कॉम्बिनेशन प्रशासनिक श्रेणी में आता है। न्यूमेरोस्कोप का अध्ययन करने पर पता चलता है कि केजरीवाल का सेंटर प्लानेट (जिसे बैलेंसिंग नंबर भी कहते हैं) मिसिंग हैं। यह अंक 5 का प्रतिनिधित्व करता है। (चित्र - जहां X लिखा है, वो सेंटर प्लानेट है। सेंटर में होने से इसे बैलेंसिंग प्लानेट कहते हैं, क्योंकि ये बाकी है 8 ग्रहों से तालमेल बैठाता है यानी ब्रिज बनता है) न्यूमेरोलॉजिकली अरविंद केजरीवाल के नाम का गणना अंक राहु ग्रह पर आता है, जो कि एक मुश्किल और सख्त ग्रह पर है। हालांकि डेस्टिनी के अंक से तालमेल के चलते कुछ समय तक अच्छे परिणाम देती है। इस समय केजरीवाल का पर्सनल ईयर (व्यक्तिगत वर्ष) अंक 5 में है। न्यूमेरोस्कोप में यह प्लानेट मिसिंग होने की वजह से केजरीवाल के जीवन में तकलीफें और मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

अधिक दिन तक नहीं चलेगी तिहाड़ से AAP की सरकार

सुप्रीम कोर्ट, AIIMS और तिहाड़ जेल की गणना सूर्य के अंक 1 पर आती है। इनका ग्रह सूर्य और राहु से इंटर कनेक्टेड(परस्पर) है। इसलिए अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए बगैर तिहाड़ से दिल्ली की सरकार चला पा रहे हैं। लेकिन ऐसा अधिक दिन तक नहीं होगा। आने वाले समय में केजरीवाल के डायवेटिक हाईपरटेन्सिव यानी हाईपर शुगर होने की आशंका है। मेडिकल के आधार पर इन्हें AIIMS में भर्ती कराया जा सकता है।

सुनीता के ग्रह अरविंद को बचाए हुए हैं

अब बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की करते हैं। सुनीता केजरीवाल का जन्म 11.2.1966 को वायु त्रिकोण के तृतीय ग्रह में हुआ। अरविंद की पहली मुलाकात सुनीत से झीलों की नगरी भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। सुनीता का डेस्टिनी नंबर एक मास्टर नंबर चंद्र (1+1=2) और डेस्टिनेशन का अंक-8 शनि का है। यह महिलाओं की दृष्टि से एक शक्तिशाली और प्रभावशाली है। सुनीता का पर्सनल ईयर गुरु ग्रह-3 पर है, जो कि राजनीति और सामाजिक दृष्टि से अति शुभ है। AAP की गणना अंक-1 सूर्य पर आता है। वहीं, शब्दों के हिसाब से 'आम आदमी पार्टी' की गणना शुक्र के अंक 6 पर आती है, जो कि पार्टी को भविष्य में बेहतर संकेत देती है।

धर्मेंद्र-हेमा जैसी है अरविंद-सुनीता की जोड़ी

दूसरी गौर करने वाली दिलचस्प बात यह है कि अरविंद केजरीवाल का कॉम्बिनेशन(3-7) हूबहू हेमा मालिनी से मेल खाता है। वहीं,सुनीता केजरीवाल का धर्मेंद्र के समान विपरीत(धर्मेंद्र 8-2 और सुनीता 2-8) है। इस तरह के कॉम्बिनेशन की खासियत यह होती है कि जब एक सक्रिय होता है, तो दूसरा निष्क्रिय हो जाता है। यह प्रकृति की देन है। अरविंद-सुनीता केजरीवाल दोनों आईआरएस अधिकारी हैं और एक ही पेशे से राजनीति में आए हैं। वहीं,धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों फिल्मों से हैं और बाद में राजनीति में प्रवेश किया। सुनीता केजरीवाल कुछ महीने तक AAP की कमान संभाल सकती हैं। प्रशासनिक अधिकारों के रूप में कार्य का अनुभव होने से निश्चिंत उन्हें सरकार चलाने में मदद मिलेगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts