दिल्ली आबकारी नीति केस : CBI मामले में मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े CBI मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही बीआरएस नेता कविता की न्यायिक हिरासत भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की पेशी हुई।
इससे पहले 16 जुलाई को मनीष सिसोदिया की जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा था। इसके साथ ही मामले पर अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की थी।
16 महीनों से मनीष सिसोदिया जेल में बंद – वकील
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। आप नेता की तरफ से पेश वकील विवेक जैन ने दलील दी थी कि, उनके मुवक्किल पिछले 16 महीनों से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा उसी स्टेज में हैं, जैसा वह अक्टूबर, 2023 में था।राउज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई केस में उनकी न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पहले सिसोदिया की हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी थी। आज उनकी हिरासत खत्म हो रही थी। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। 3 जुलाई को दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी।
सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए हाई कोर्ट से निराश हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संजय कुमार की बेंच 11 जुलाई को सुनवाई करने वाली थी। लेकिन सुनवाई करने वाली पीठ में शामिल जस्टिस संजय कुमार ने निजी वजहों से खुद को मामले से अलग कर दिया।जेल में बंद हैं मनीष सिसोदिया
पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे सिसोदिया जेल में हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने कई बार उनकी पेशी भी हुई, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिली।CBI ने कविता को 11 अप्रैल को किया था गिरफ्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई को के कविता के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। कविता को सीबीआई ने इस मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने के कविता के 7 जून को खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।




















