ED Team Attacked : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची थी टीम

ED Team Attacked : दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच करने पहुंची थी टीम
नई दिल्ली। दिल्ली में बिजवासन इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ED के अधिकारियों पर जानलेवा हमला हुआ है। साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। हालांकि, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इस हमले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम PPPYL साइबर एप फ्रॉड केस के संबंध में अशोक शर्मा और उसके भाई के ठिकाने पर छापेमारी करने गई थी। दिल्ली के बिजवासन इलाके में पहुंची ED की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं हमले के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने फरार फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण आज, चौथी बार बनेंगे झारखंड के CM; बाद में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts