Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम में 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अरेस्ट, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी

लोकायुक्त भोपाल की टीम ने नर्मदापुरम में 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से मूंग उपार्जन की एनओसी और भुगतान संबंधी काम के लिए 1.30 लाख रुपए मांगे गए थे। मामले में कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है।
नर्मदापुरम में 90 हजार की रिश्वत लेते दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अरेस्ट, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी
नर्मदापुरम में लोकायुक्त ने वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

नर्मदापुरम। कायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को मीनाक्षी चौराहे स्थित अग्रवाल होटल में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है।

एनओसी और भुगतान के लिए मांगे थे 1.30 लाख 

जासलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के बदले कनिष्ठ सहायक भारत यादव 1.30 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के मुताबिक, 8 सितंबर को भारत यादव 40 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए 90 हजार रुपए और मांगे गए।

ये भी पढ़ें: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

अधीनस्थ कर्मचारी को भेजकर दिलवाई रिश्वत 

शिकायत का निरीक्षक रजनी तिवारी ने विधिवत सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को ट्रैप की कार्रवाई की। इस दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपए लेने के लिए भेजा। जैसे ही विपिन ने रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज 

लोकायुक्त पुलिस ने विपिन सिंह और भारत यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई लोकायुक्त भोपाल की निरीक्षक रजनी तिवारी और निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़ें: PU Special : मप्र के पूर्व डीजी अरुण गुर्टू के घर है लौह अयस्क के सिंगल स्टोन पर बनी दुनिया की इकलौती गणेश प्रतिमा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts