दिल्ली ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया

Follow on Google News
दिल्ली ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर मुंबई को हराया

वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर महिला प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराया। पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 19. 1 ओवर में 164 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए नेट स्किवेर ब्रंट ने नाबाद 80 और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 42 रन बनाये । जवाब में शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन बनाकर दिल्ली को आक्रामक शुरुआत दी और 60 रन तक दिल्ली ने कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन 16 रन के भीतर 4 विकेट गंवा लिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की और लगभग जीत के करीब पहुंच ही गई थी।

एलिसे कैपसी (16), अनाबेल सदरलैंड (13) और सारा ब्राइस (21) टिक नहीं सकी लेकिन निकी प्रसाद ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दिल्ली को आखिरी 12 गेंद में 21 रन चाहिये थे और उसके चार विकेट सुरक्षित थे। नौवे नंबर की बल्लेबाज राधा यादव ने छक्का जड़ दिया और निकी ने चौका लगाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर आउट हो गई। अरूंधति यादव ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर जीत दिलाई।

इससे पहले मुंबई के लिए स्किवेर ब्रंट ने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 164 रन पर आउट कर दिया। स्किवेर ब्रंट ने 80 रन की नाबाद पारी में 13 चौके लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंद में 42 रन बनाए और इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए। दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 40 गेंद में 73 रन जोड़े। दिल्ली के गेंदबाजों ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए 59 रन के भीतर 8 विकेट चटकाकर मुंबई को 19.1 ओवर में 164 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद दिल्ल कैपिटल्स ने 20 में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मुृकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts