Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Crime News : तिलक नगर में दो लोगों पर फायरिंग, हालत गंभीर; हमलावर मौके से फरार

Follow on Google News
Delhi Crime News : तिलक नगर में दो लोगों पर फायरिंग, हालत गंभीर; हमलावर मौके से फरार
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कहासुनी के दौरान दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद लोकल थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर हमलावरों तक पहुंचने के फिराक में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार रात तिलक नगर बाजार में हुई। पुलिस के अनुसार, कार सवार तीन लोगों की बाजार में बाइक सवार व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने कथित तौर पर एक महिला के साथ कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। तीसरा व्यक्ति गोलीबारी से बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दिग्विजय की गर्दन और जांघ में जबकि विकास की बगल में चोट लगी है। गोली चलाने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। एक अधिकारी ने कहा- महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़ित अब भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। दिग्विजय और विकास दोनों पश्चिमी दिल्ली के चंदर विहार में रहते हैं। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts