Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋषभ और अक्षर की शानदार पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया

आईपीएल : इस जीत से अंक तालिका में छठवें स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
Follow on Google News
ऋषभ और अक्षर की शानदार पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया
नई दिल्ली। ऋषभ पंत के नाबाद और अक्षर पटेल के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल टूर्नामेंट के 40वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 4 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 66 रन बनाए। गुजरात के लिए संदीप वारियर ने 3 विकेट और नू अहमद ने 1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना सकी। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 65 रन, डेविड मिलर ने 55 रन रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए रसिख सलाम ने 3, कुदलीप यादव ने 2, अनरिख नॉर्खिया, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts