ब्राजील पहुंचा शशि थरूर की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार आतंकवाद पर वैश्विक समर्थन जुटाने की कोशिश

ब्रासीलिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के वैश्विक अभियान के तहत कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को ब्राजील पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार आतंकवाद पर भारत की कठोर नीति को विश्व मंच पर मजबूती से रखने और अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने के लिए ब्राजील के नेताओं से बातचीत करेगा।
कोलंबिया से ब्राजील की ओर बढ़ा मिशन
प्रतिनिधिमंडल इससे पहले कोलंबिया में था, जहां कुछ प्रारंभिक कूटनीतिक असहमतियों के बाद भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। शशि थरूर ने बताया, कोलंबिया में जारी एक बयान में केवल पाकिस्तानी पीड़ितों पर संवेदना व्यक्त की गई थी, जिसमें भारत का पक्ष नहीं रखा गया था। हमने वहां की सरकार से बात की और उन्होंने बयान को वापस लेकर सकारात्मक और संतुलित प्रतिक्रिया दी है।ब्रासीलिया में हुई भव्य अगवानी
ब्राजील पहुंचने पर भारतीय दूतावास के प्रभारी संदीप कुमार कुजूर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दूतावास के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल की मुलाकातें इन प्रमुख नेताओं से तय हैं।- राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम
- विदेश मामलों की महासचिव मारिया लौरा दा रोचा
- भारत-ब्राजील मैत्री मोर्चे के प्रमुख सीनेटर नेल्सन ट्रैड
- ब्राजील की संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष फिलिप बैरोस





















