Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MS Dhoni पर मानहानि का केस, माही के दोस्त ने ही किया मुकदमा, 15 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है पूरा मामला

Follow on Google News
MS Dhoni पर मानहानि का केस, माही के दोस्त ने ही किया मुकदमा, 15 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है पूरा मामला
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास द्वारा धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। मानहानि से संबंधित याचिका जस्ट‍िस प्रतिभा एम सिंह के समक्ष 18 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। दिवाकर और दास ने 2017 के अनुबंध के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला पिछले दिनों रांची कोर्ट में दर्ज कराया था।

दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

इस मामले मुकदमा दायर करने वाले धोनी के दोस्त रहे और पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ हर्जाना देने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मिहिर ने कहा कि उनके खिलाफ धोनी की ओर से दुर्भावनापूर्ण बयान दिए गए। वो अपमानजनक है। उन्हें रोका जाए।

धोनी ने रांची में दायर किया गया था केस

कुछ दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी के पार्टनर्स पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची की अदालत में केस दायर किया था। इस शिकायत में दावा किया गया है कि 2017 में इस कंपनी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट एकेडमी की स्थापना को लेकर एग्रीमेंट किया था। इसकी टर्म्स एंड कंडीशन के मुताबिक जब कंपनी ने कम नहीं किया तो धोनी की तरफ से उन्हें शर्तों का पालन करने के लिए कई नोटिस दिए गए। कंपनी के पार्टनर्स मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने जब धोनी के नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया तो धोनी ने एग्रीमेंट के मुताबिक कंपनी को अपनी ओर से दिए गए राइट्स खत्म कर दिए।  

सिविल कोर्ट पहुंचा था मामला

इसी मामले में अब धोनी ने 15 करोड़ के नुकसान का दावा करते हुए कंपनी के दोनों भागीदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के लिए केस दाखिल किया था। मामला कानूनी तौर पर जटिल होने के कारण धोनी की तरफ से अदालत में आपराधिक केस दर्ज करने के आदेश देने की याचिका पेश की गई है। ये भी पढ़ें – धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी, एकेडमी के नाम पर किया था एग्रीमेंट, पूर्व पार्टनर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माही
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts