दीपिका पादुकोण ने कटरीना-विक्की की शादी के बीच री-शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें

आज सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सात फेरे ले लिए हैं। एक तरफ कटरीना के फैंस शादी से जुड़ी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कपल ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। वहीं इस बीच दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस का दिल रखते हुए कटरीना-विक्की की शादी के बीच सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें री-शेयर की हैं।

31 दिसंबर 2020 को फैंस को दिया था झटका

बता दें कि सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अपने फैंस के साथ कई दफा इंट्रैक्ट करती भी देखी गई हैं। ऐसे में उन्होंने 31 दिसंबर 2020 अपने फैंस को झटका दिया था। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट, तस्वीरें, वीडियोज हटा दिए थे।

री-शेयर की शादी की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने कटरीना और विक्की की शादी के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर अपनी शादी की सभी तस्वीरों को दोबारा शेयर किया है। दीपिका ने अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर कर दी हैं। बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts