Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, 28 फरवरी को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

Follow on Google News
दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, 28 फरवरी को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है, उनके घर नन्हीं परी आई है। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

फरवरी में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

दीपिका ने 28 फरवरी को ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उस समय इशारा देते हुए सितंबर 2024 की डेट बताई थी। उनकी इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाई देने के लिए सेलेब्स का तांता लग गया। अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी थी।

2018 में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। शादी से पहले भी दोनों 5 साल तक प्रेम संबंध में थे। इन दोनों ने साथ में सबसे पहली फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ में की थी।

कल्कि के बाद सिंघम अगेन में नजर आएंगी

दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को दिवाली के लिए शेड्यूल किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इससे पहले वो ‘कल्कि’ फिल्म में प्रभार के अपोजिट नजर आ चुकी हैं। ‘कल्कि’ फिल्म साल 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। खबर अपडेट हो रही है...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts