Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दो राज्यों में मचा हड़कंप!सड़क तक पहुंचा ‘दाऊद रियल डॉन’ का क्रेज, थाने तक पहुंची बस?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से छिड़ी दाऊद इब्राहिम की चर्चा अब सड़कों तक पहुंच गई है। दक्षिण भारत में एक प्राइवेट बस पर ‘दाऊद इब्राहिम द रियल डॉन’ लिखा पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया। 40 से ज्यादा छात्रों से भरी इस बस को कर्नाटक पुलिस ने बीच रास्ते में रोककर जब्त कर लिया और चालक व मालिक पर केस दर्ज कर लिया।
Follow on Google News
सड़क तक पहुंचा ‘दाऊद रियल डॉन’ का क्रेज, थाने तक पहुंची बस?

इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में भारत के बहादुर अफसर पाकिस्तान में जाकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन करते दिखाए गए हैं। इसी फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र भी है, जिससे लोगों के बीच उसकी चर्चा फिर तेज हो गई है।

लोग जानना चाहते हैं दाऊद जिंदा है या नहीं? अगर जिंदा है तो कहां और किस हालत में? सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत तक, हर जगह यही सवाल घूम रहा है। लेकिन इसी बीच दक्षिण भारत से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इस चर्चा को और विवादित बना दिया।

बस पर लगा ‘दाऊद द रियल डॉन’ का पोस्टर

मामला एक प्राइवेट बस का है, जिस पर ‘Dawood Ibrahim The Real Don’ लिखा हुआ पोस्टर चिपका मिला। सिर्फ यही नहीं, पोस्टर पर दाऊद को हीरो की तरह दिखाने वाले और भी कई संदेश लिखे गए थे।

/img/99/1774850375293

जैसे ही ये बस लोगों की नजर में आई, मामला तुरंत चर्चा में आ गया। कई लोगों ने इसे गलत बताया और कानून के खिलाफ माना। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें: फेसबुक लव, सगाई… फिर बदले की आग: रिश्ता टूटा तो मां ने 15 हजार की सुपारी देकर जलाई कार

कोयंबटूर से कर्नाटक तक पहुंचा मामला

यह बस तमिलनाडु के कोयंबटूर से रवाना हुई थी। इसमें 40 से ज्यादा इंजीनियरिंग के छात्र सवार थे, जो कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली से घूमकर लौट रहे थे।

रास्ते में कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बसवनहल्ली इलाके में पुलिस ने इस बस को रोक लिया। अधिकारियों की नजर बस पर लिखे नारों पर पड़ी, जिनमें ‘मुंबई के गिरोह’ और ‘रियल डॉन’ जैसे शब्द शामिल थे।

इन नारों को देखकर पुलिस को शक हुआ कि ये दाऊद इब्राहिम की तारीफ में लिखे गए हैं, जो एक अपराधी है।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

पुलिस ने बिना देर किए बस को जब्त कर लिया। साथ ही बस चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) के तहत दर्ज किया गया है। यह धारा उन गतिविधियों पर लागू होती है जो देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे क्या मंशा थी।

क्यों बना यह मामला इतना गंभीर?

दाऊद इब्राहिम भारत का सबसे वांछित अपराधी (Wanted Criminal) माना जाता है, जिस पर कई गंभीर आरोप हैं। ऐसे में उसे ‘रियल डॉन’ बताना या उसका महिमामंडन करना कानूनन गलत और समाज के लिए खतरनाक माना जाता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts