Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के पूर्व राज्यपाल की पौत्रवधू रोशनी यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचीं PCC; कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

Follow on Google News
MP के पूर्व राज्यपाल की पौत्रवधू रोशनी यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, 500 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचीं PCC; कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता
भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक और दल बदलने का दौर जारी है। इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यूपी के पूर्व सीएम और एमपी के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधू रोशनी यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गई। निवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने पार्टी में उपेक्षा के चलते सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। रोशनी यादव गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामने के लिए 500 गाड़ियों का काफिला लेकर PCC पहुंचीं। जहां पर कमलनाथ की मौजूदगी में लगभग 1 हजार समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। वहीं, PCC में भाजपा युवा मोर्चा दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह दांगी, शिवपुरी के जितेंद्र जैन ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। भोपाल में कमलनाथ ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1694623820353527875[/embed]

रोशनी यादव की घर वापसी

बता दें कि एक तरह से यह रोशनी की घर वापसी हुई है, क्योंकि इनके परिवार को पुराने कांग्रेसी परिवार के रूप में देखा जाता है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव की पौत्रवधू है रोशनी यादव। रोशनी यादव 2018 के चुनाव में भी निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट से भाजपा की ओर से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। इसके बाद पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी उन्होंने दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

बीजेपी उपेक्षा का आरोप लगाया

रोशनी यादव ने इस्तीफा देते हुए कहा कि बहुत दुखी मन से आहत होकर में भाजपा की सदस्यता त्याग रही हूं। मेरे राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे भाजपा में रहते मिले, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगी, लेकिन गत कुछ वर्षो से शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के प्रति निराशा, नीति और नेतृत्व में उदासीनता, महिलाओं के प्रति दिखावटी योजना एवं उनके प्रति बढ़ते अत्याचार को देखकर मैं आहत हूं। भाजपा की सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हूं। उन्होंने आगे कहा- कार्यकर्ता केंद्रित दल अब नेता केन्द्रित है। जनता का ना प्रदेश सरकार में विश्वास है ना केंद्र सरकार पर। जिस दल से जनता खुश नहीं है उस दल में रहकर सेवा नहीं किया जा सकता है। भाजपा सरकार में भाजपा संगठन के ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनके साथ द्वैत व्यवहार के चलते प्रदेश में भाजपा की लगातार छवि खराब हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता जब भी संगठन के उच्च अधिकारियों से या सरकार के मंत्रियों और नेताओं से अपनी समस्या साझा करते हैं, तो मंत्री और नेता तथा पदाधिकारी निराकरण को दूर उनकी बात तक नहीं सुनते। कार्यकर्ताओं की इस स्तर की उपेक्षा से मैं आहत हूं। निवाड़ी जिले की जनता लगातार भाजपा शासन में स्वयं को पीड़ित महसूस कर रही है। चूंकि जनता की पीड़ा मेरी अपनी भी पीड़ा है। इसलिए नेतृत्व को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप रही हूं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts