PlayBreaking News

दतिया उपचुनाव: प्रचार थमा, अब घर-घर संपर्क तेज; 30 जुलाई को मतदान, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

दतिया उपचुनाव में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, जबकि जातीय समीकरण भी चुनावी मुकाबले में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Follow on Google News
 प्रचार थमा, अब घर-घर संपर्क तेज; 30 जुलाई को मतदान, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
दतिया। प्रचार थमने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

भोपाल। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट दतिया में मंगलवार को शाम 5 बजे के बाद चुनावी शोर थम गया। अब मतदाताओं को रिझाने स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। 30 जुलाई को मतदान से ठीक पहले प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन आम मतदाता का मौन प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाए हुए है। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव भी ताकत लगा रहे हैं।

ढाई दशक से भाजपा का गढ़ रहा है दतिया

पिछले दो-ढाई दशक से भाजपा के गढ़ के रूप में उभरे दतिया में 2023 के आम चुनाव में भाजपा को हार का झटका लगा था। इसलिए भाजपा ने यहां फिर से कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दतिया में भाजपा के रोड शो और चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के 7-8 मंत्रियों और पदाधिकारियों की सक्रियता बनी रही।

ये भी पढ़ें: मप्र में 8 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर : पार्थ जायसवाल शहडोल, कुमार सत्यम बालाघाट के कलेक्टर बने, मृणाल मीणा बालाघाट से छतरपुर पहुंचे

दतिया के विकास का चुनाव : खंडेलवाल

चुनाव प्रचार थमने के पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इसे दतिया के विकास का चुनाव बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाती है। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में राजा के पास राज्य नहीं और पटवारी के पास हल्का नहीं। दतिया का कोई भला कर सकता है तो वह है भाजपा और आशुतोष तिवारी। हजारों करोड़ की लागत से बन रहे डिफेंस पार्क से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

दोनों दलों के चुनाव प्रभारी कुशवाह

 यही कारण है कि दोनों ही दल कुशवाह और ब्राह्मण समाज को रिझाने में जुटे हैं। भाजपा ने सांसद भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस ने सिद्धार्थ सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी बनाया है। 2023 के चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को करीब साढ़े सात हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘जिस देश में न्यूक्लियर पॉवर प्लान्ट और अंडरग्राउंड सी मेट्रो बन सकता है, वहां टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं बन सकतीं’

कुशवाह और ब्राह्मण हैं निर्णायक

जातीय समीकरण साधने के लिए कुशवाहा समाज का सम्मेलन और अन्य समाजों की बैठकों में समर्थन का आग्रह किया गया। भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे है। दतिया में 2.20 लाख कुल वोटर्स है। इनमें करीब 40 हजार कुशवाह समाज, 35 हजार ब्राह्मण, 28 हजार अहिरवार समाज के मतदाता है। लोधी, यादव, वैश्य और क्षत्रिय समाज के रहवासी इलाकों में दोनों ही दलों ने अपने सामाजिक नेताओं का सक्रिय कैंपेन कराया।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts