भाजपा बूथ विस्तारक योजना की डेट बढ़ी, ग्वालियर में वीडी शर्मा ने की घोषणा, जानें कब तक चलेगी

Follow on Google News
ग्वालियर में आज भाजपा भगत सिंह मंडल द्वारा बूथ विस्तारक योजना के तहत एक आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को शुरू हुई इस योजना का आज अंतिम दिन हैं, लेकिन इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। अब बूथ विस्तारक योजना 5 फरवरी तक चलेगी। ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गोडसे-आप्टे भारत रत्न; विवादित संत कालीचरण सहित 5 लोगों को सम्मानित करेगी ग्वालियर हिंदू महासभा

10 दिन से जारी है अभियान

ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कुशा भाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश में चल रही भाजपा बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमारे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि और सभी पदाधिकारियों ने बीते 10 दिन अथक परिश्रम किया है, आज इस अभियान का अंतिम दिन है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। ये भी पढ़ें: गैस कटर से ATM काटकर उड़ाए 13.42 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात

बूथ विस्तारक योजना 5 फरवरी तक

वीडी शर्मा कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भाजपा बूथ विस्तारक योजना को आगामी 5 फरवरी तक आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में जो बूथ तकनीकी कारण से बच गये हैं, हमारे कार्यकर्तागण उन शेष बचे बूथों को डिजिटल व सशक्त बनाकर अपना संकल्प पूरा करेंगे।

51 फीसदी वोट हासिल करेगी भाजपा

वीडी शर्मा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश के हर बूथ पर आगामी चुनावों में भाजपा 51 फीसदी वोट हासिल करेगी। ये भी पढ़ें: अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

देश के 70 फीसदी भू-भाग पर सत्ता में है भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा देश के 70 फीसदी भू-भाग पर सत्ता में है तो इसका प्रमुख आधार हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्तागण हैं। संगठन के प्रति आप सभी के समर्पणभाव और अथक परिश्रम का परिणाम है कि भाजपा एक सेवाभावी संगठन के रूप में लोगों के बीच पहचानी जा रहा है। ये भी पढ़ें: भोपाल के सैफिया कॉलेज ग्राउंड में मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts