Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार : दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

Follow on Google News
बिहार : दरभंगा में राम विवाह की झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर; इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
दरभंगा। बिहार के दरभंगा में विवाह पंचमी के अवसर पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। बाजीतपुर के एक मस्जिद के पास शुक्रवार को राम विवाह की झांकी पर पथराव किया गया। जिसके बाद बवाल हो गया। विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से झांकी निकाली गई, इसी दौरान दोनों पक्षों की और से ईंट-पत्थर फेंके गए। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि जिस गली से विवाह पंचमी की बारात निकलनी थी, वहां पत्थर-ही पत्थर नजर आने लगे। इस घटना मे तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर तरौनी गांव का है। शुक्रवार (6 दिसंबर) को विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से झांकी निकाली गई। झांकी को तरौनी से बाजितपुर में स्थित मस्जिद तक जाना था, फिर बाजितपुर से इसकी वापसी होनी थी। झांकी जैसे ही बाजीतपुर के एक मस्जिद के पास से पहुंची। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले तो बारात को रोका और फिर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर अभी भी भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।

30 साल में पहली बार हुआ ऐसा

पिछले 30 साल में पहली बार राम विवाह की झांकी पर पथराव किया गया है। दरभंगा में जिस विवाह पंचमी के जुलूस पर पथराव किया गया है। उसको लेकर लोगों का कहना है कि, पिछले 30 साल से राम विवाह की बारात निकाली जा रही है। इससे पहले कभी ऐसा उपद्रव नहीं हुआ।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों पर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बीजेपी के लिए बड़ी धमकी, बीजापुर में दो पूर्व सरपंचों की हत्या, नोट में लिखा- भाजपा छोड़ो या मरो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts