Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में दर्दनाक हादसा:पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा पट्टीमाल में बारिश के बाद पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों के नाम भविष्य (10) और सोनू (10) बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

दमोह। बारिश के बाद पानी से भरे निर्माण कार्य के गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

बारिश के बाद पानी से भरा गड्ढा बना हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक गांव के पास किसी निर्माण कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया था, जहां बारिश के कारण पानी भर गया था। विद्यालय में मध्याह्न छुट्टी के दौरान कुछ बच्चे यहां पहुंचे थे। इसी दौरान ये दोनों बच्चे भी गए और गहरे पानी में चले गए। जानकारी के अनुसार सोनू पास के स्कूल का विद्यार्थी है, जहां के शिक्षक के अनुसार वह स्कूल आया लेकिन क्लास में नहीं पहुंचा। भविष्य रजपुरा के स्कूल का विद्यार्थी है।

सीहोर: कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा, 2 साल पहले डण्डों से हत्या करने वाले तीन सगे भाइयों को उम्रकैद

ग्रामीण की नजर पड़ने के बाद सामने आया पूरा मामला

गड्ढे तक पहुंचे अन्य बच्चों को घटना की तत्काल जानकारी नहीं लग सकी। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर पानी में पड़ी, जिसके बाद लोगों को सूचना दी गई। दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों मासूम बच्चों की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती तौर पर हादसे का कारण बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबना बताया जा रहा है।

बेगमगंज में करंट का कहर : कूलर छूते ही 17 वर्षीय युवती की जान गई, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

निर्माण कार्य की लापरवाही पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे को सुरक्षित नहीं किया गया था। बारिश के बाद उसमें पानी भर जाने से वह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। ग्रामीणों ने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात भी कही है। घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Edited By: Rohit Sharma

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts