Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में करंट का कहर :कूलर छूते ही 17 वर्षीय युवती की जान गई, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपार की है। जानकारी के अनुसार अय्यूब अली की 17 वर्षीय बेटी सुबह स्नान करने के बाद घर में रखे कूलर के पास साबुनदानी रखने गई थी। इसी दौरान कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी।
कूलर छूते ही 17 वर्षीय युवती की जान गई, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
रायसेन में करंट लगने से 17 वर्षीय युवती की मौत

बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। घर में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपार की है। जानकारी के अनुसार अय्यूब अली की 17 वर्षीय बेटी सुबह स्नान करने के बाद घर में रखे कूलर के पास साबुनदानी रखने गई थी। इसी दौरान कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Breaking News

यह भी पढ़ें: सांची में खूनी हमला : हार्डवेयर व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बेगमगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण कूलर में करंट आना माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करंट किस वजह से आया और कहीं विद्युत सुरक्षा में लापरवाही तो नहीं हुई। बरसात के मौसम में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Edited By- Aakash Waghmare

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts