दमोह स्वदेशी मेला 2026 का सातवां दिन: खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बुंदेली व्यंजनों ने जीता दिल
दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 के सातवें दिन मेला परिसर में खेल और महिलाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के साथ, स्कूली छात्रों की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंचीय गतिविधियों में गुरुवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के साथ पुलिस व प्रशासन के विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सभी के सम्मान के साथ स्वदेशी का संकल्प दिलाया।
खो-खो खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से खो-खो प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़िकयों के वर्ग से कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में पथरिया, हटा, दमोह योद्धा, वाॅरियर्स दमोह, सहित बालिका वर्ग से सेंट नार्वर्ट और खेल परिसर स्कूल की टीम ने भाग लिया।
लड़कियों में सेंट नार्वट विजेता रही। वहीं लड़कों में विजेता दमोह योद्वा और उपविजेता पथरिया की टीम रही। इस प्रतियोगिता में स्वदेशी मेला परिवार की ओर से विजेता टीम को 21 सौ रुपए और उपविजेता टीम को 11 सौ रुपए प्रदान किए गए। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से मेला दर्शन के लिए आए छात्रों ने मेला परिवार के सदस्यों से मेले की मंशा और स्वदेशी के विचार को समझते हुए स्वदेशी अपनाने का और दूसरों को भी स्वदेशी के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वहीं स्कूली छात्राओं ने रस्साकसी प्रतियोगिता में अपनी जोर आजमाइशी की। प्रतियोगिता के प्रभारी महेन्द्र जैन, कंचन असाटी और नमन शांडिल्य रहे।
बुंदेली व्यंजनो के सजे स्टाॅल
मेले में प्रतिदिन आयोजित होने बाले महिला कार्यक्रमों में गुरुवार को बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता अपनी माटी अपना स्वाद आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में घरों में महिलाओं द्वारा बनाई जाने बाली पारंपरिक और व्यवासायिक व्यंजनों को सामने लाना था, जिससे महिला ना सिर्फ अपनी कला को सामने ला सकें बल्कि भविष्य में स्वाबलंबन की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। इस प्रतियोगिता में नीतू सोनी, मंजू सोनी, एकता छिरौल्या, पल्लबी सोनी, मानसी राय, निशी सोनी, ज्योति दुबे, शिवा दुबे, लक्ष्मी पटैल, तारा पटैल, ज्योति सिंग, प्रियंका जैन, अंशुल जैन, आरती जैन, सविता जैन व साक्षी जैन द्वारा अपने स्टाॅल लगाए गए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक स्मिता शेन्डेय, प्रगति जैन, विभा पलनीटकर व नेहा शिवहरे रहे और कार्यक्रम संयोजक मनोरमा रतले, रितु अग्रवाल व प्रभारी रमा उपाध्याय, भावना दुबे, सपना सोनी, शुभ्रा जैन, दीप्ती जैन, नेहा बजाज रही। इस दौरान महिलाओं द्वारा बनाए गए सुस्वाद देशी और आधुनिक व्यंजनों को लोगों द्वारा पसंद किया गया।
ओडिसी नृत्य और बैंड प्रस्तुति ने बांधा समा
मंचीय सास्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में इनोवेटिव विद्यालय तेंदुखेड़ा और बांदकपुर द्वारा की गई नृत्य प्रस्तुति को लोगों ने पसंद किया। अनुष्का राठौर व निवेदिता जैन द्वारा देश के पारंपरिक नृत्य ओडिसी की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही ब्रजेश ब्रज बैंड की रंगारंग प्रस्तुति ने मंच के साथ मेला परिसर में मौजूद लोगों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर नवोदित कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
स्वदेशी आज विचार है कल यह हमारे भारत की तस्वीर होगा: कलेक्टर
आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन आयोजित होने वाली मंचीय गतिविधियों और अतिथि सम्मान के चरण में गुरुवार को विभागीय अधिकारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, एसडीएम दमोह एसके दुबे, जिला जनसंपर्क अधिकारी याशिक अहमद कुरैशी आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान अपने उद्वोधन में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि स्वदेशी अब जनजन का विचार होना चाहिए क्योकि यह एक समर्थवान भारत की तस्वीर बनाएगा। यह विचार भारत के भविष्य और हमारे स्वाभिमान को लेकर है, जिसे हम सभी को आत्मसात करना है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलीदगी ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ हमें सिर्फ एक उत्पाद तक सीमित नहीं रखना है, इसे अपनी संस्कृति, अपनी जीवन शैली और अपनी चेतना से भी जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन वैभव नायक ने किया और स्वागत भाषण श्रीमति कंचन असाटी द्वारा दिया गया।






















