पीपुल्स समाचार की खबर का असर,स्वास्थ्य केंद्र परिसर के कुएं से हटाया गया पेड़, व्यवस्था पर उठे सवाल

जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने कुएं में उगा पेड़ आखिरकार हटा दिया गया। पीपुल्स समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुएं को लोहे की शीट से ढंक दिया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में नियमित सफाई और रखरखाव पर अभी भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर के कुएं से हटाया गया पेड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
पीपुल्स समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुएं को लोहे की शीट से ढंक दिया।

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य प्रवेश मार्ग के पास स्थित पुराने कुएं में लंबे समय से एक बड़ा पेड़ उग आया था। यह पेड़ इतना बढ़ चुका था कि उसकी शाखाएं कुएं से बाहर तक दिखाई देने लगी थीं। इस समस्या को पीपुल्स समाचार ने 23 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और पेड़ को हटाने की कार्रवाई की गई।

रोजाना गुजरते थे मरीज और कर्मचारी

अस्पताल के इसी रास्ते से प्रतिदिन डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, मरीज और उनके परिजन आते-जाते हैं। इसके बावजूद लंबे समय तक किसी ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इससे अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था और नियमित निरीक्षण को लेकर कई सवाल खड़े हुए।

ये भी पढ़ें: हरदा : दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की मौत

पेड़ हटाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुराने कुएं को लोहे की शीट से ढंक दिया है। इससे दुर्घटना की आशंका भी कम हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि केवल पेड़ हटाना ही पर्याप्त नहीं है। अस्पताल परिसर की नियमित सफाई, रखरखाव और समय-समय पर निरीक्षण भी जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

सामाजिक जिम्मेदारी पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की बात करने वाले कई लोगों की नजर अस्पताल परिसर में लंबे समय से बनी इस समस्या पर नहीं पड़ी। अब उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद अस्पताल की अन्य कमियों को भी दूर करने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाएगा।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts