Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा : दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की मौत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया में बुधवार शाम एक 12 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। जिससे बालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना एक गांव 25 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।हरदा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 12 वर्षीय बालक की सांप के डंसने से और 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की मौत
हरदा। अस्पताल में बालक के परिजन।

हरदा। जिले में बुधवार शाम हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया निवासी 12 वर्षीय साहिल पिता रामू घर में कंबल ओढ़कर सो रहा था, तभी किसी जहरीले सांप ने उसकी उंगली पर डंस लिया। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य जंतु का काटना समझकर घरेलू उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे पैदल मुख्य सड़क तक लाकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार मूल रूप से पानतलाई गांव का रहने वाला है और पिछले चार-पांच वर्षों से कांकरिया में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था।

खेत में अचेत मिला युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

दूसरी घटना टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम उन्द्राकच्छ की है। यहां 25 वर्षीय देवेंद्र पिता विष्णुप्रसाद मालवीय अपने खेत में अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे टिमरनी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: आदिवासी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : धार में कोई स्कूल शिक्षक के घर  लग रहा तो कोई पेड़ के नीचे, जिम्मेदारों को नौनिहालों की फिक्र नहीं

जांच में जुटी पुलिस 

गुरुवार को जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान: दूध-दही, घी, पनीर समेत 20 से ज्यादा खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts