Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह:बहेरा गांव के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, सद्धरु नाले पर बन रहा पुल

दमोह से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बहेरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिखाई दे रही है। सद्धरु नाले पर बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुल बनने के बाद बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या हमेशा के लिए खत्म होने की उम्मीद है।
बहेरा गांव के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, सद्धरु नाले पर बन रहा पुल

दमोह। निर्माण कार्य जारी होने के कारण इस साल के मानसून में ग्रामीणों को कुछ समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। अभी तक ग्रामीणों को बारिश में रपटे के ऊपर से बहते पानी के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था। पुल बनने के बाद बहेरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

सद्धरु नाले पर बन रहा पुल

ग्राम बहेरा से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीण लंबे समय से कच्चे मार्ग का उपयोग करते रहे हैं। इस रास्ते में पड़ने वाले सद्धरु नाले पर बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि निर्माण कार्य जारी होने के कारण इस वर्ष के मानसून में भी ग्रामीणों को कुछ समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। लेकिन पुल बनने के बाद बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या हमेशा के लिए खत्म होने की उम्मीद है।

भारत की बेटी का दम! ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, देश को दिलाया 5वां मेडल

बारिश में रपटा ही बना था ग्रामीणों का सहारा

बहेरा गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीण लंबे समय से कच्चे मार्ग का उपयोग करते रहे हैं। इस मार्ग में पड़ने वाले सद्धरु नाले पर बना रपटा काफी नीचा है। बारिश के दौरान नाले का पानी रपटे के ऊपर से बहने लगता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और कई बार ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

Breaking News

वैकल्पिक मार्ग लंबा होने से बढ़ती थी परेशानी

ग्रामीणों के पास ग्राम खजुरा–बालाकोट होकर जाने का एक वैकल्पिक कच्चा मार्ग भी है, जहां से आगे पक्की सड़क मिल जाती है। लेकिन यह रास्ता अपेक्षाकृत लंबा होने से शहर तक पहुंचने में अधिक समय और दूरी तय करनी पड़ती है। इसी कारण ज्यादातर ग्रामीण तेजगढ़ खुर्द होकर सद्धरु नाले वाले मार्ग का ही उपयोग करना उचित समझते हैं। बरसात के दिनों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी।

सोहागपुर : ठीकरी गांव में डीपी के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

लगातार उठती मांग के बाद मिली मंजूरी 

पिछले वर्षों में पीपुल्स समाचार ने ग्रामीणों की इस वर्षों पुरानी समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाया था और मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया था। लगातार उठती मांग और जनहित के मुद्दे को देखते हुए आखिरकार सद्धरु नाले पर पुल निर्माण को स्वीकृति मिली। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मानसून में निर्माण कार्य के चलते कुछ असुविधा होगी, लेकिन पुल बनने के बाद हर मौसम में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन संभव हो सकेगा। इससे न केवल बहेरा बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास की राह आसान होगी।

Edited By: Rohit Sharma

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts