Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर : ठीकरी गांव में डीपी के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

सोहागपुर के ग्राम ठीकरी में धान की फसल में पानी देने गए 40 वर्षीय किसान कैलाश साहू की करंट लगने से मौत हो गई। खेत की मेड़ पर लगी विद्युत डीपी के पास उनका शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किसानों से खेतों में बिजली के उपकरणों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
ठीकरी गांव में डीपी के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
AI Generated

सोहागपुर। समीपवर्ती ग्राम ठीकरी में धान की फसल में पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

डीपी के पास बेहोशी की हालत में मिला किसान

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ठीकरी निवासी सुनील साहू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे उसका चचेरा भाई कैलाश साहू (40 वर्ष), पिता हल्केवीर साहू, धान के खेत में पानी देने गया था। खेत का काम पूरा करने के बाद जब सुनील घर लौट रहा था, तब उसने खेत की मेड़ पर लगी विद्युत डीपी के पास कैलाश साहू को बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसके बाएं हाथ के पंजे की चमड़ी जली हुई थी, जिससे करंट लगने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कैलाश साहू की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: गुरु बाजार में नहीं, विश्वास में मिलते हैं : कुबेरेश्वरधाम में प्रदीप मिश्रा का संदेश; बुधवार को देंगे गुरु दीक्षा, सीहोर में अभी से उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर किसानों से अपील की है कि इन दिनों धान की फसल से संबंधित कार्य खेतों में चल रहे हैं। ऐसे समय खेतों में लगे बिजली के तार, ट्रांसफार्मर (डीपी) और अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: सीहोर: कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा, 2 साल पहले डण्डों से हत्या करने वाले तीन सगे भाइयों को उम्रकैद

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts