Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया में डगरई टोल प्लाजा पर बदमाशों ने बरपाया कहर : कर्मचारियों से मारपीट कर 15 मिनट तक चलाई गोलियां, कुएं में गिरने से दो की मौत

Follow on Google News
दतिया में डगरई टोल प्लाजा पर बदमाशों ने बरपाया कहर : कर्मचारियों से मारपीट कर 15 मिनट तक चलाई गोलियां, कुएं में गिरने से दो की मौत
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। यहां डगरई टोल प्लाजा पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग की। जिसमें कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग से डर कर कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान दो कर्मचारी कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मारपीट के बाद चलाई गोलियां

घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की है। यहां दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे के चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा में बदमाशों ने आतंक मचा दिया। जानकारी के अनुसार, रात के समय 4 बाइक पर कुछ 10-12 बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर टोल प्लाजा पहुंचे। पहले तो बदमाशों ने मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

15 मिनट तक की फायरिंग

मारपीट करने के बाद बदमाश नहीं रूके। बाइक पर सवार होकर उन्होंने कई राउंड में ताबड़तोड़ 15 मिनिट तक फायरिंग की। जिससे डर कर सभी कर्मचारी बचने के लिए भागने लगे। इसी दौरान दो कर्मचारी खेत की तरफ भागे और वहां बने एक कुएं में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, अंधेरे में दोनों कर्मचारी को कुआं नहीं दिखा।

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। घटनाक्रम को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद दोनों की बॉडी को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी कांडेले के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - ग्वालियर में धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस : लड़कियों के साथ ठुमके लगाते नजर आए सीएमओ और सफाई दरोगा; वायरल हुआ VIDEO
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts