महादेव ऐप के जाल में फंसे डाबर के चेयरमैन-डायरेक्टर, FIR दर्ज

Follow on Google News
महादेव ऐप के जाल में फंसे डाबर के चेयरमैन-डायरेक्टर, FIR दर्ज

मुंबई। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में मुंबई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित वी. बर्मन और डायरेक्टर गौरव वी. बर्मन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये कार्रवाई 7 नवंबर को की गई थी। बता दें, महादेव बुकिंग ऐप पर हाल ही में केंद्र सरकार ने बैन लगाया है।

ये ऐप ईडी की जांच के दायरे में है। मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर बॉलीवुड एक्टर साहिल खान समेत कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें डाबर ग्रुप के मोहित-गौरव का नाम भी शामिल है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts