FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट :साइप्रस पहली बार करेगा होस्ट, 28 मार्च से 16 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे मुकाबलें

Follow on Google News
साइप्रस पहली बार करेगा होस्ट, 28 मार्च से 16 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे मुकाबलें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल का महत्वपूर्ण टूर्नामेंट FIDE कैंडिडेट्स का अयोजन 28 मार्च से शुरू होगा जो 16 अप्रैल तक चलेगा। इसकी मेजबानी साइप्रस को दी गई है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 75 साल पुराना टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत साल 1950 से हुई थी। यह पहला मौका है जब साइप्रस पहली बार इस टूर्नामेंट को होस्ट करने जा रहा है। यह जानकारी इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने सोमवार को दी।

    FIDE ने एक्स पोस्ट जारी किया

    साइप्रस में होने वाले इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों की भिड़ंत देखने को मिलेगी। वहीं इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने यह जानकारी सोमवार को एक्स पोस्ट कर दी। बता दें कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाला खिलाड़ी, वर्ल्ड चैंपियन के साथ वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलता है। वहीं पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को कड़ी टक्कर दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे।

    दो टूर्नामेंट एक साथ होंगे आयोजित

    साइप्रस में होने वाले मेगा इवेंट में 2 टूर्नामेंट साथ-साथ आयोजित किए जाएंगे। पहला ओपन कैटेगरी में FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और दूसरा FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट। दोनों टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा। जिसमें 14 राउंड के मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर गोवा में चल रहे चेस वर्ल्ड कप के टॉप-3 प्लेयर भी कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाई करेंगे।

    दुनिया के टॉप-8 खिलाड़ी को मिलेगी एंट्री

    FIDE कैंडिडे्टस टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप-8 खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी खिलाड़ी मैरिट बेस सिस्टम के जरिए क्वालीफाई करेंगे। इसमें FIDE वर्ल्ड कप 2025, FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट 2025 और FIDE सर्किट शामिल हैं। महिला कैंडिडेट्स में क्वालीफिकेशन पथ में महिला ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता भी शामिल है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts