🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

86 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा मेडल, CRPF को सबसे ज्यादा मेडल

15 अगस्त 2026 को देश आजादी के 80 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता और सेवा पदकों का ऐलान किया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में CRPF को सबसे ज्यादा कुल 86 पदक मिले हैं।
Follow on Google News
86 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा मेडल, CRPF को सबसे ज्यादा मेडल
86 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा मेडल

CRPF को 24 वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए पांच राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 57 पदक मिले हैं। ये वीरता पदक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी दो ऑपरेशन और मणिपुर में विद्रोहियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के लिए दिए गए हैं। ये तीनों ऑपरेशन वर्ष 2024 में हुए थे। लगभग 3 लाख 25 हजार कर्मियों वाला CRPF देश का मुख्य आंतरिक सुरक्षा बल है।

CRPF को मिले कुल 86 पदक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार 14 अगस्त को वीरता और सेवा पदकों की अधिसूचना जारी की। इसमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में CRPF को सबसे ज्यादा कुल 86 पदक मिले हैं। अधिसूचना के मुताबिक, देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल को 24 वीरता पदक मिले हैं। इसके अलावा विशिष्ट सेवा के लिए पांच राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 57 पदक दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बल को रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले कुछ वीरता पदक भी मिलने की उम्मीद है।

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों को बनाएं सबसे खास, इन ट्राई कलर आउटफिट्स से मिलेगा प्यारा देशभक्ति लुक

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर ऑपरेशन के लिए सम्मान

अधिकारियों ने बताया कि CRPF को मिले वीरता पदक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी दो ऑपरेशन और मणिपुर में विद्रोहियों के खिलाफ एक ऑपरेशन से हासिल किए गए हैं। ये सभी ऑपरेशन वर्ष 2024 में हुए थे। बल को देश के अलग-अलग हिस्सों में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी होती है। इसकी यूनिट्स मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियान, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी कार्य और पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद विरोधी ड्यूटी में तैनात हैं। इसी भूमिका के चलते CRPF को देश का मुख्य आंतरिक सुरक्षा बल माना जाता है।

Breaking News

DIG एम. धिनकरन को राष्ट्रपति पदक

उप महानिरीक्षक (DIG) एम. धिनकरन भी राष्ट्रपति पदक पाने वालों में शामिल हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) से सम्मानित किया गया है। धिनकरन पहले एसपीजी में रह चुके हैं और वर्तमान में चेन्नई के अवादी स्थित CRPF रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के चीफ हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक अर्धसैनिक बल में सेवा की है। इस दौरान उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में यूनिट्स की कमान संभालने के साथ CRPF के इंटेलिजेंस और वीआईपी सुरक्षा विंग को भी लीड किया है।

भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री बोले- आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है

BSF और दूसरे CAPF को भी मिले पदक

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि DIG धिनकरन को उनकी लंबी और विशिष्ट सेवा, ईमानदारी, समर्पण और बेहतरीन पेशेवर प्रदर्शन के लिए पीएसएम दिया गया है। करीब 3 लाख 25 हजार कर्मियों वाला CRPF तीन प्रमुख क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाता है। वहीं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF को एक पदक और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को 20 पदक से सम्मानित किया गया है। सीमा की सुरक्षा वाले BSF को अन्य CAPF के अलावा 47 सेवा पदक भी मिले हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts