Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Independence Day 2026:15 अगस्त पर बच्चों को बनाएं सबसे खास, इन ट्राई कलर आउटफिट्स से मिलेगा प्यारा देशभक्ति लुक

15 अगस्त पर स्कूल के कार्यक्रम के लिए बच्चों का आउटफिट चुनते समय तिरंगे रंगों के साथ आराम और मानसून का ध्यान रखें। बच्चों को भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का लुक भी दिया जा सकता है। जानिए लड़के और लड़कियों के लिए शानदार आउटफिट आइडियाज, आरामदायक फैब्रिक और फैंसी ड्रेस को खास बनाने के आसान टिप्स।
15 अगस्त पर बच्चों को बनाएं सबसे खास, इन ट्राई कलर आउटफिट्स से मिलेगा प्यारा देशभक्ति लुक
15 अगस्त पर स्कूल के कार्यक्रम के लिए बच्चों का आउटफिट चुनते समय तिरंगे रंगों के साथ आराम और मानसून का ध्यान रखें।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं तो कहीं फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा सबसे अलग और प्यारा नजर आए। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए स्वतंत्रता दिवस का आउटफिट चुन रहे हैं, तो सिर्फ कपड़ों की खूबसूरती पर ध्यान न दें। मानसून के मौसम को देखते हुए कपड़े हल्के, आरामदायक और आसानी से पहनने वाले होने चाहिए। तिरंगे रंगों के कपड़ों से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों की फैंसी ड्रेस तक, बच्चों के लिए कई शानदार विकल्प हैं। आइए जानते हैं।

तिरंगे रंगों से तैयार करें प्यारा लुक

स्वतंत्रता दिवस के लिए बच्चों को केसरिया, सफेद और हरे रंग के कपड़े पहनाना सबसे आसान और खूबसूरत विकल्प है। लड़कियों के लिए केसरिया या हरे रंग की फ्रॉक, स्कर्ट-टॉप या नारंगी रंग की कुर्ती चुनी जा सकती है। वहीं लड़कों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ तिरंगे रंग की जैकेट या स्टोल अच्छा लगेगा। बच्चे के आउटफिट में छोटा तिरंगा बैज, हेयरबैंड या रिबन भी लगाया जा सकता है। इससे बिना ज्यादा एक्स्ट्रा चीजें जोड़े उनका लुक और आकर्षक लगेगा।

/img/404/1786707849790

फैंसी ड्रेस में बनाएं स्वतंत्रता सेनानी

अगर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता है, तो बच्चे को किसी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तैयार करना अच्छा आइडिया हो सकता है। लड़कों के लिए भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे किरदार चुने जा सकते हैं। वहीं लड़कियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई का किरदार खास और प्रभावी लगेगा। सिर्फ कपड़े पहनाना ही काफी नहीं है। बच्चे को अपने किरदार से जुड़ी 3-4 लाइनें भी याद करवा दें। मंच पर वह जब अपने किरदार के बारे में बोलेगा तो उसकी प्रस्तुति ज्यादा प्रभावशाली लगेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

/img/404/1786707933839

ये भी पढ़ें: भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री बोले- आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है

कपड़े सुंदर के साथ आरामदायक भी हों

15 अगस्त के स्कूल कार्यक्रम में बच्चों को काफी देर तक बैठना, चलना और कई बार मंच पर परफॉर्म करना पड़ता है। इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें बच्चा आसानी से घूम-फिर सके। बहुत टाइट, भारी या कई लेयर वाले कपड़ों से बचना बेहतर है। कपड़ों की फिटिंग ऐसी होनी चाहिए कि बच्चा बिना किसी परेशानी के डांस, भाषण या दूसरी गतिविधियों में हिस्सा ले सके। जूते भी आरामदायक चुनें। नए और बहुत टाइट जूते पहनाने से बच्चे को लंबे समय तक परेशानी हो सकती है।

मानसून को देखते हुए चुनें कपड़े

15 अगस्त के आसपास बारिश और उमस का मौसम रहता है। ऐसे में बच्चों के लिए हल्के फैब्रिक वाले कपड़े ज्यादा बेहतर रहते हैं। कॉटन के कपड़े पसीना सोखने में मदद करते हैं और लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहते हैं। बहुत मोटे, भारी या ज्यादा चमकदार कपड़ों की जगह हल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक को प्राथमिकता दें। अगर स्कूल का कार्यक्रम खुले मैदान में होने वाला है, तो मौसम को देखते हुए बच्चे के साथ छाता या रेनकोट जरूर रखें।

ये भी पढ़ें: Independence Day Theme 2026: जानिए इस बार ‘वंदे मातरम्’ और युवा शक्ति क्यों हैं खास?

छोटा सा एक्सेसरी देगा पूरा लुक

बच्चों के लुक को खास बनाने के लिए बहुत ज्यादा एक्सेसरी की जरूरत नहीं है। एक छोटा तिरंगा बैज, हेयरबैंड, रिबन या तिरंगे रंग का स्टोल ही काफी है। ध्यान रखें कि एक्सेसरी ऐसी हो जिससे बच्चे को खेलने, चलने या मंच पर प्रस्तुति देने में परेशानी न हो। इस तरह सही रंग, आरामदायक कपड़े और मौसम का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे को 15 अगस्त के स्कूल कार्यक्रम के लिए स्टाइलिश, प्यारा और देशभक्ति से भरा लुक दे सकते हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts