Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में ‘क्राइम ब्रांच ने MD’ के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक्टिवा की डिक्की में छुपा रखी थी डेढ़ लाख की एमडी 

इंदौर में ‘क्राइम ब्रांच ने MD’ के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक्टिवा की डिक्की में छुपा रखी थी डेढ़ लाख की एमडी 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में फैलते नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1.30 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी ने यह मादक पदार्थ अपने दोपहिया वाहन की डिक्की में बड़ी चालाकी से छुपा रखा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक न चली।

    क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया की क्षेत्र में एक युवक नशे का सौदा करने के इरादे से घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां नीले-सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक गहराने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो एक्टिवा की डिक्की से पारदर्शी पन्नी में रखी 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन सहित कुल 2.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया।मामला अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स, सपना संगीता के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अजीम निवासी सदर बाजार, इंदौर के रूप में हुई है, जो पेशे से ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करता है और 12वीं तक शिक्षित है।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts