PlayBreaking News

CPSE DA Hike 2026:GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र (CPSE) की कंपनियों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) की नई दरें जारी कर दी हैं। इस फैसले से GAIL, BHEL, NTPC, ONGC, IRCTC समेत कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी बढ़ जाएगी।
Follow on Google News
GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने CPSE की कंपनियों के कर्मचारियों IDA की नई दरें जारी कर दी है

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार के लोक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises - DPE) ने इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) की नई दरों का ऐलान कर दिया है। नई दरें लागू होने के बाद कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की हर महीने मिलने वाली सैलरी बढ़ जाएगी। इस फैसले का फायदा देश की कई बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा।

सबसे पहले जानिए क्या होता है DA?

DA (Dearness Allowance) यानी महंगाई भत्ता। सरल भाषा में समझें तो महंगाई बढ़ने से कर्मचारियों के रोजमर्रा के खर्च भी बढ़ जाते हैं। इन्हीं बढ़ते खर्चों की भरपाई करने के लिए सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बेसिक सैलरी के अलावा एक अतिरिक्त राशि देती है। इसी अतिरिक्त राशि को महंगाई भत्ता (DA) कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: इंदौर की नन्ही बेटी का कमाल! महज 6 माह की उम्र में दिविरा ने रचा इतिहास, बिना सहारे 1 घंटे से ज्यादा बैठकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

DA क्यों दिया जाता है?

महंगाई के असर को कम करने के लिए। कर्मचारियों की खरीदने की क्षमता (Purchasing Power) बनाए रखने के लिए। बढ़ती कीमतों के अनुसार वेतन में संतुलन रखने के लिए। सरकार समय-समय पर महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में बदलाव करती है।

IDA और DA में क्या अंतर है?

कई लोग DA और IDA को एक ही मानते हैं, जबकि दोनों अलग हैं। DA (Dearness Allowance) केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को मिलता है। IDA (Industrial Dearness Allowance) केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (CPSE) में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया जाता है। IDA की दरें AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर तय की जाती हैं।

किस वेतनमान में कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?

लोक उद्यम विभाग ने अलग-अलग वेतनमान (Pay Scale) के हिसाब से नई IDA दरें जारी की हैं।

  • 2017 वेतनमान- नया IDA: 55.7%- इस वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों को अब बेसिक सैलरी का 55.7 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
  • 2007 वेतनमान- नया IDA: 241.7%- इस श्रेणी के कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
  • 1997 वेतनमान- नया IDA: 476.9%- इस पुराने वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
  • 1987 वेतनमान- इस श्रेणी के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 18,298 रुपए तय किया गया है।

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

महंगाई भत्ता बढ़ने का मतलब है कि हर महीने कर्मचारियों के बैंक खाते में पहले से ज्यादा पैसा आएगा। इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं। उदाहरण- यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपए है और वह 2017 पे-स्केल में आता है। नई IDA दर 55.7 प्रतिशत है। तो  बेसिक सैलरी 60,000 रुपए और IDA  33,420 रुपए कुल = 93,420 रुपए। इसमें अन्य भत्ते जैसे HRA, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट आदि अलग से मिलेंगे। यानी DA बढ़ने का सीधा फायदा कर्मचारी की टेक-होम सैलरी पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: MP के लाल का फिर कमाल! हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चुने गए विवेक सागर प्रसाद

किन कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

नई IDA दरों का लाभ देश की 32 से ज्यादा बड़ी सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा।

महारत्न कंपनियां
BHEL, BPCL, Coal India, GAIL, HPCL, IOCL, NTPC, ONGC, POWERGRID, SAIL, PFC, REC और OIL

नवरत्न कंपनियां
BEL, CONCOR, HAL, MTNL, NBCC, NMDC, NLC, NALCO, RINL, RITES, RVNL और SCI

मिनीरत्न कंपनियां
IRCTC, AAI, NHPC, SJVN, Cochin Shipyard, RailTel, HMT और CCI

इन सभी कंपनियों में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी इस फैसले से लाभान्वित होंगे।

महंगाई के दौर में मिलेगी राहत

पिछले कुछ समय से खाने-पीने की चीजों, बिजली, ईंधन, यात्रा और रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़े हैं। ऐसे समय में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और घरेलू बजट संभालने में मदद मिलेगी।

DA कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता तय करने के लिए सरकार AICPI (All India Consumer Price Index) यानी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का इस्तेमाल करती है। यदि महंगाई बढ़ती है तो DA भी बढ़ता है। यदि महंगाई कम होती है तो DA की वृद्धि भी कम हो सकती है। सरकार समय-समय पर इन आंकड़ों की समीक्षा करके नई दरें लागू करती है।

केंद्रीय कर्मचारियों को अब भी DA बढ़ने का इंतजार

जहां CPSE कर्मचारियों के लिए IDA की नई दरें जारी हो चुकी हैं, वहीं केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही इस पर भी फैसला ले सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts