इंदौर की नन्ही बेटी का कमाल!महज 6 माह की उम्र में दिविरा ने रचा इतिहास, बिना सहारे 1 घंटे से ज्यादा बैठकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के इंदौर की नन्ही बेटी दिविरा जैन ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महज 6 माह 24 दिन की उम्र में उन्होंने बिना किसी सहारे के 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक लगातार बैठकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
बिना सहारे सबसे लंबे समय तक बैठने का रिकॉर्ड
दिविरा ने 22 मई 2026 को इंदौर में यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बिना किसी सहारे के लगातार 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बैठकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

परिवार में खुशी का माहौल
दिविरा के माता-पिता विरती बोहरा और दीपम बोहरा इंदौर के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है। दिविरा के दादा राजेंद्र कुमार बोहरा और दादी मधु बोहरा ने इसे परिवार के लिए गर्व का पल बताया। वहीं उज्जैन निवासी नाना संजय कांतिलाल संघवी और नानी संध्या संघवी भी अपनी नातिन की इस सफलता पर बेहद गौरवान्वित हैं।
इंदौर और उज्जैन में मिल रही बधाइयां
दिविरा की इस उपलब्धि के बाद इंदौर और उज्जैन दोनों शहरों में खुशी का माहौल है। परिवार को रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
कम उम्र में बड़ी मिसाल
महज छह महीने की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दिविरा ने साबित कर दिया कि असाधारण उपलब्धियां उम्र की मोहताज नहीं होतीं। उनकी यह सफलता न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है।











