देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 6,984 नए केस दर्ज, 247 लोगों ने तोड़ा दम; ओमिक्रॉन से 61 लोग संक्रमित

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,984 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 8,168 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं, आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 3,41,46,931 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 6,984 नए मामलों में करीब 3,377 नए मामले केरल से हैं। राज्य में 28 मौतें भी दर्ज की गईं। देश में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 61 मामले सामने आ चुके हैं।

अबतक 4 लाख 76 हजार 135 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 247 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 76 हजार 135 हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 87 हजार 562 हैं। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1470987033564700674[/embed]

अबतक 134 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 1,34,61,14,483 खुराक दी जा चुकी हैं। कल 19 लाख 10 हजार 917 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 133 करोड़ 17 लाख 84 हजार 462 डोज दी जा चुकी हैं।

देश में अबतक ओमिक्रोन के 61 केस दर्ज

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले 61 तक पहुंच चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के चार नए मामले सामने आए। जबकि महाराष्ट्र में इससे 8 नए लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts