Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरोना डेली अपडेट: शुक्रवार को 33 हजार नए केस मिले, 32 हजार लोग ठीक हुए; 308 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में 33 हजार 376 नए केस मिले, 32 हजार 198 लोग ठीक हुए और 308 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गई है। वहीं एक्टिव केस घटकर 3 लाख 91 हजार 516 हो गए हैं। Image

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 32 लाख 8 हजार 330
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 42 हजार 317
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 23 लाख 74 हजार 497
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 91 हजार 516

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की 65 लाख 27 हजार 175 डोज दी गईं। इसके बाद आब वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73 करोड़ 5 लाख 89 हजार 688 पर पहुंच गया है। https://twitter.com/mygovindia/status/1436543780434300928

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार को कोरोना के 15 लाख 92 हजार 135 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 54 करोड़ 1 लाख 96 हजार 989 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। Image
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts