Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक बार फिर पैर फैला रहा कोरोना, देश में 10 मौतें, 1045 एक्टिव केस; 4 नए वैरिएंट मिले

एक बार फिर पैर फैला रहा कोरोना, देश में 10 मौतें, 1045 एक्टिव केस; 4 नए वैरिएंट मिले
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय भारत में 1045 एक्टिव केस हैं। पिछले सात दिनों में 787 नए मरीज सामने आए हैं। इसी दौरान 10 लोगों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 5 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल और महाराष्ट्र में

  • केरल: 430 केस
  • महाराष्ट्र: 210 केस
  • दिल्ली: 104 केस
  • गुजरात: 83 केस
  • कर्नाटक: 80 केस (जिनमें से 73 बेंगलुरु से हैं)

कहां-कहां हुईं मौतें?

  • महाराष्ट्र: 5 मौतें, ठाणे में महिला की मौत
  • राजस्थान: जयपुर में 2 मौतें
  • कर्नाटक: बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत
  • केरल: 2 मौतें
  • पश्चिम बंगाल: 1 मौत

भारत में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट

ICMR के मुताबिक देश में अब तक चार नए वैरिएंट पाए गए हैं-
  • 7
  • XFG
  • 1
  • 1.8.1
इनमें से JN.1 सबसे आम वैरिएंट है, जो देश में आधे से ज्यादा संक्रमितों में पाया जा रहा है। इसके बाद BA.2 और ओमिक्रॉन सबलाइनेज का नंबर आता है।

JN.1 वैरिएंट : तेजी से फैलने वाला, लेकिन गंभीर नहीं

JN.1 ओमिक्रॉन के BA.2.86 का स्ट्रेन है। इसमें 30 से ज्यादा म्यूटेशन हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन ज्यादा गंभीर नहीं है। WHO ने भी इन वैरिएंट्स को फिलहाल ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा है, यानी चिंता की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

क्या करें, क्या न करें

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
  • हाथ धोते रहें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
  • हल्का बुखार, गला दर्द या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत जांच कराएं
  • बुजुर्ग और बीमार लोग विशेष सतर्कता बरतें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts