Corona Update : देश में बीते 24 घंटों में 30 हजार से भी कम लोग हुए संक्रमित, पिछले दिन के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम

Follow on Google News
Corona Update : देश में बीते 24 घंटों में 30 हजार से भी कम लोग हुए संक्रमित, पिछले दिन के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम
देश में बीते एक सप्ताह से कोरोना महामारी बेदम होती दिख रही है। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 27,409 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम हैं। इस दौरान 82,817 रिकवरी हुईं और 347 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना केस में 93% की गिरावट

तीसरी लहर के पीक से तुलना करें तो मामलों में 93% की गिरावट हुई है। 20 जनवरी को पीक पर 3.47 लाख नए केस मिले थे।

एक्टिव केस में भी बड़ी गिरावट

देश में अभी 4.15 लाख एक्टिव केस हैं। यह 6 जनवरी के बाद सबसे कम है। तब 3.71 लाख लोगों का इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में 23 जनवरी को सबसे ज्यादा 22.49 लाख एक्टिव केस थे। इसी तरह ठीक होने वाले लोगों की संख्या 11 जनवरी के बाद सबसे कम है। 11 जनवरी को 60,405 लोग इस बीमारी को मात देकर घर लौटे थे। कुल मामले: 4,26,92,943 सक्रिय मामले: 4,23,127 कुल रिकवरी: 4,17,60,458 कुल मौतें: 5,09,358 कुल वैक्सीनेशन: 1,73,42,62,440

दिल्ली को राहत

दिल्ली में सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 586 नए मामले सामने आए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.37 प्रतिशत है और सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 3,416 हो गई है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.40 है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.18 प्रतिशत है जबकि डेथ रेट 1.41 प्रतिशत है। ये भी पढ़ें- PSLV-C52 की सफल लॉन्चिंग : ISRO का 2022 का पहला अभियान शुरू, EOS-04 के साथ दो उपग्रह लेकर अंतरिक्ष की ओर भरी उड़ान

महाराष्ट्र में तेजी से स्वस्थ हो रहे कोरोना के मरीज

महाराष्ट्र में सक्रिय कोरोना केस पिछले एक सप्ताह में 1.06 लाख से घटकर 45,905 हो गए। केवल सात दिनों में 60,000 से अधिक लोग स्वस्थ हो गए। पिछले साल राज्य में कोरोना के मामलों में इसी तरह की गिरावट आने में आठ सप्ताह लग गए थे। ये भी पढ़ें- चाइनीज एप पर चौथी ‘Digital Strike’, बैन किए सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले 54 चीनी App
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts