Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corona Virus : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 65% केस बढ़े, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Corona Virus : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 65% केस बढ़े, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों को चिंता में डाल दिया है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820 यानी 65 फीसदी अधिक है। इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,547 लोग डिस्चार्ज भी हुए।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,30,47,594 एक्टिव केस: 12,340 कुल रिकवरी: 4,25,13,248 कुल मौतें: 5,22,006 कुल वैक्सीनेशन: 1,86,90,56,607

दिल्ली में कोरोना की स्थिति?

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 26% कोरोना के केस बढ़े हैं। मंगलवार को कोरोना के 632 नए केस सामने आए। इससे पहले सोमवार को 501 केस सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। एक्टिव केस बढ़कर अब 1,274 हो गए हैं। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 4.42% हो गया है। कोरोना को लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने आज बैठक बुलाई है। उप-राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में CM केजरीवाल और AIIMS डायरेक्टर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में स्कूलों को बंद करने पर भी फैसला हो सकता है।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े कोरोना केस

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 137 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक दिन पहले सोमवार को 59 केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 0.4% हो गया है। राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं। ये भी पढ़ें- IPL 2022 पर कोरोना का इफेक्ट, दिल्ली और पंजाब का मैच पुणे में नहीं होगा; DC के इस सदस्य के संक्रमित आने के बाद फैसला

बिहार में कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त

बिहार सरकार ने 18 से 59 वर्ष के अपने नागरिकों को मुफ्त में कोरोना टीके की बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। वहीं झारखंड सरकार फिलहाल मुफ्त देने पर विचार नहीं किया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts