Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2022 पर कोरोना का इफेक्ट, दिल्ली और पंजाब का मैच पुणे में नहीं होगा; DC के इस सदस्य के संक्रमित आने के बाद फैसला

IPL 2022 पर कोरोना का इफेक्ट, दिल्ली और पंजाब का मैच पुणे में नहीं होगा; DC के इस सदस्य के संक्रमित आने के बाद फैसला
कोरोना वायरस का इफेक्ट अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर होने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मुकाबला अब पुणे में नहीं होगा। अब ये मैच मुंबई में खेला जाएगा। मंगलावर को ये बड़ा फैसला लिया गया।

सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ

दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट मंगलवार सुबह हुआ है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी आई नहीं है। इस बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए गवर्निंग बॉडी ने मैच का वेन्यू बदलने का फैसला किया है।

IPL में कोरोना की एंट्री

सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श की दूसरी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। ये भी पढ़ें- Corona Returns : फिर डराने लगा कोरोना… दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में 27 फीसदी बच्चे

DC के फिजियो भी संक्रमित

15 अप्रैल को पहला केस सामने आया है। जहां दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद से सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट लगातार किया जा रहा है।

IPL पर कोरोना का साया

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था। जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, वहीं दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। ये भी पढ़ें- Corona Virus : 24 घंटे में कोरोना के 1247 नए केस, कल की तुलना में 43 फीसदी कम मामले
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts