कोरोना से बड़ी राहत : देश में बीते 24 घंटों में 16,051 नए केस दर्ज, सक्रिय मरीज भी घटकर 2 लाख हुए

Follow on Google News
कोरोना से बड़ी राहत : देश में बीते 24 घंटों में 16,051 नए केस दर्ज, सक्रिय मरीज भी घटकर 2 लाख हुए
देश में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,051 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 37 हजार 901 लोग ठीक भी हुए और 206 लोगों की मौत हो गई, जो कि कल की तुलना में 400 कम है। इससे एक दिन पहले कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए थे और 673 लोगों की जान गई थी। वहीं रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.93 फीसदी हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

सक्रिय मामले: 2,02,131 कुल रिकवरी: 4,21,24,284 कुल मौतें: 5,12,109 कुल वैक्सीनेशन: 1,75,46,25,710 दैनिक पॉजिटिविटी दर: 1.93%

प्रमुख राज्यों और शहरों में कोरोना

  • केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,427 नए मामले सामने आए, इस दौरान 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 14,334 रिकवरी हुईं। सक्रिय मामले 66,018 हैं।
  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1,437 नए मामले आए, 3,375 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 16,422 हैं।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,001 नए मामले आए, 1,780 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 12,634 हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 570 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 730 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 2,545 हैं।
  • मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 167 नए मामले आए, 286 रिकवरी हुईं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। सक्रिय मामले 1,511 हैं।
  • असम में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए, 309 मरीज डिस्चार्ज हुए और 2 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 515 हैं।

एक्टिव केस के मामलों में 35वें स्थान पर है भारत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है और एक्टिव केस 0.47 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस के मामले में दुनिया में भारत अब 35वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts